
महापे-शिळफाटा रस्त्यावर दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प
- Aug 30, 2025
कोपरखैरणे और पावणे में भव्य आयोजन
नवी मुंबई| वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विशेष रूप से विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। नवी मुंबई के कोपरखैरणे और पावणे में इस वर्ष भी माँ सरस्वती की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। यहाँ के भोजपुरी वेलफेयर असोसिएशन ( Bhojpuri welfare association ) और जय जगदंबे मित्र मंडल ( jai jagadame mitr mandal) द्वारा पिछले कई वर्षों से इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इसे नवी मुंबई की सबसे बड़ी सरस्वती पूजा माना जाता है।
कोपरखैरणे में भोजपुरी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूजा समारोह में संस्था के अध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव महेंद्र सिंह कुशवाहा, जय प्रकाश शर्मा, श्रीकांत ओझा, उमेश प्रसाद, सुनील गुप्ता,आर आर प्रसाद , विकास सिंह, एड. रत्नेश मिश्रा, राहुल सिंह, एड. नितेश सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी ,चंद्रभान यादव , आर के सिंह , सुखदेव गुप्ता सहित मंडल के पदाधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुरी संगीत के प्रसिद्ध गायकों मनोहर सिंह और अलका सिंह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।
वहीं, पावणे गाँव में जय जगदंबे मित्र मंडल के अध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि यहाँ माँ सरस्वती के भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जो दो दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम में भक्तों को विशेष रूप से सरस्वती माता के भजनों का श्रवण कराया जाएगा और धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।
इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक गतिविधियाँ संपन्न हो रही हैं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का भी प्रचार-प्रसार हो रहा है।